उत्तराखंड
उत्तराखंड में सुपरस्टार रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा, बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन
jantaserishta.com
6 Oct 2025 8:44 PM IST

x
Badrinath बद्रीनाथ: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्मों से थोड़ा विराम लेकर उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं। सोमवार को वह चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और देश-जनकल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद और तुलसी की माला भेंट की। रजनीकांत हर साल उत्तराखंड के पवित्र धामों में दर्शन करने आते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी यात्रा ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम से शुरू की, जहां उन्होंने गंगा किनारे ध्यान किया और गंगा आरती में भाग लिया। इसके बाद रविवार को उन्होंने अल्मोड़ा के पास द्वाराहाट का दौरा किया और स्थानीय लोगों व आश्रमों में समय बिताया। सोमवार को वे बद्रीनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
सोशल मीडिया पर रजनीकांत की इस यात्रा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक फोटो में वे सड़क किनारे पत्तल (पत्ते की प्लेट) में साधारण भोजन करते नजर आए, तो दूसरी तस्वीर में वे सफेद कुर्ता-पायजामा में स्थानीय लोगों और पुजारियों से मिलते दिखे। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया। रजनीकांत हमेशा से ही सादगी, अध्यात्म और आत्मचिंतन में विश्वास रखते हैं। वे जब भी फिल्मों से थोड़ा वक्त निकालते हैं, तो हिमालय की गोद में जाकर मन की शांति और ऊर्जा प्राप्त करते हैं। इस बार भी वह अपने करिबीयों और दोस्तों के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो रजनीकांत ने कई हिट फिल्में दी हैं। रजनीकांत इस साल लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे, जो अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें नागार्जुन और श्रुति हासन ने भी अहम रोल निभाया था। बहुत जल्द वह नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर-2’ में दिखाई देंगे। फिलहाल, रजनीकांत फिल्मी दुनिया से दूर हिमालय की शांत वादियों में समय बिता रहे हैं।
Tagsरजनीकांतबद्रीनाथ धामउत्तराखंड यात्राआध्यात्मिक यात्राभगवान बद्रीविशालगंगा आरतीहिमालयसादगीफिल्मेंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





