भारत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2022-23 के लिए एनएसएस पुरस्कार किए वितरित
jantaserishta.com
6 Oct 2025 8:36 PM IST

x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022-23 के लिए माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने पुरस्कार समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल और खेल सचिव श्री हरि रंजन राव तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। युवा मामले विभाग, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, देश में एनएसएस को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम अधिकारियों, एनएसएस इकाइयों और एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल एनएसएस पुरस्कार प्रदान करता है।
स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के प्रति उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए प्रत्येक वर्ष एमवाई भारत-एनएसएस पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। दस एनएसएस इकाइयों को उनके दस कार्यक्रम अधिकारियों के साथ पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही 30 एनएसएस स्वयंसेवकों को एमवाई भारत-एनएसएस पुरस्कार प्रदान किए गए। वर्ष 2022-23 के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में एमवाई भारत-एनएसएस पुरस्कार वितरित किए गए हैं। प्रत्येक एनएसएस इकाई को ट्रॉफी के साथ 2,00,000 रुपये (एनएसएस कार्यक्रम विकास के लिए) और प्रत्येक कार्यक्रम अधिकारी को प्रमाण पत्र और रजत पदक के साथ 1,50,000 रुपए दिए गए। वहीं, प्रत्येक स्वयंसेवक को 1,00,000 रुपए, एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक प्रदान किए गए।
एनएसएस एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1969 में स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र-युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करने के प्राथमिक उद्देश्य से की गई थी। एनएसएस की वैचारिक दिशा महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित है। इसी भावना के अनुरूप, एनएसएस का आदर्श वाक्य है 'मैं नहीं, बल्कि आप' ('स्वयं से पहले आप')। वर्तमान में, पूरे भारत में एनएसएस के लगभग 40 लाख स्वयंसेवक कार्यरत हैं। एनएसएस स्वयंसेवक सामाजिक प्रासंगिकता के मुद्दों पर काम करते हैं, जो नियमित और विशेष शिविर गतिविधियों के माध्यम से समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित होते रहते हैं। इन मुद्दों में साक्षरता और शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, आर्थिक विकास गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम, आपदाओं के दौरान बचाव और राहत, स्वच्छता गतिविधियां आदि शामिल हैं।
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुएमवाई भारत-एनएसएस पुरस्कारराष्ट्रीय सेवा योजनाएनएसएस स्वयंसेवकसामुदायिक सेवायुवा कार्यक्रमसामाजिक विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





