उत्तराखंड

पातालगंगा में कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौत – पति और बेटी घायल

Saba Naaz
23 Jun 2025 1:09 PM IST
पातालगंगा में कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौत – पति और बेटी घायल
x

Badrinath बदरीनाथ : बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

इस क्षेत्र में रविवार को देर शाम से भारी बारिश हुई। घटना सोमवार को सुबह की बताई जा रही है। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। बारिश के बाद हाईवे पर मलबा आने से जगह-जगह आवाजाही खतरनाक बनीं हुई है। मृतक महिला हरियाणा की है। जबकि घायल पिता और बेटी को पीपलकोटी अस्पताल लाया जा गया है।

Next Story