उत्तराखंड

भाजपा का स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व संगठन महामंत्री ने फहराया झंडा, पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे सीएम धामी

Sarita
6 April 2022 10:27 AM IST
भाजपा का स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व संगठन महामंत्री ने फहराया झंडा, पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे सीएम धामी
x

फाइल फोटो 

भाजपा का स्थापना दिवस आज बुधवार को मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा का स्थापना दिवस आज बुधवार को मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुनेंगे।

जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म पार्टी कार्यकर्ता एक शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Next Story