उत्तराखंड

स्टॉलों का किया निरीक्षण, CM धामी ने उत्तराखण्ड मिलेट्स भोज में किया प्रतिभाग

Gulabi Jagat
26 Jan 2023 8:38 AM GMT
स्टॉलों का किया निरीक्षण, CM धामी ने उत्तराखण्ड मिलेट्स भोज में किया प्रतिभाग
x
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कृषि विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर आयोजित "उत्तराखण्ड मिलेट्स भोज" में प्रतिभाग किया। उन्होंने मिलेट्स उत्पादों से भरपूर पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल्स का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मण्डुआ) के प्रोक्योरमेंट की अनुमति दी गई है। मण्डुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3,578 प्रति कुन्तल निर्धारित है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक राजपुर खजान दास पूर्व विधायक मुकेश कोहली, सचिव कृषि वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
Next Story