
x
सावन का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी कांवड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम किये है और मुस्तैदी से सुरक्षा के इंतजाम देख रही है। इस बीच एक ख़बर सामने आयी है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे कांवड़ियों से भरे छोटे हाथी को टक्कर मार दी है। जिसमें चालक सहित नौ कांवड़िए घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार रात करीब दो बजे दिल्ली निवासी नौ कांवड़िए एक छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार हाईवे पर स्थित एकता ईंटभट्टे के सामने छोटा हाथी पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज गति वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही छोटे हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई और वह घायल हो गए। इस हादसे को होते देख हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक और चार कांवड़ियों की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया है।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेतेज रफ्तार ट्रककांवड़ियों
Next Story





