उत्तराखंड

ऊंची चोटियों पर हिमपात, चट्टान दरकने से यमुनोत्री हाईवे बंद, बिजली गिरने से मरीं 36 बकरियों की मौत

Sarita
2 July 2022 11:51 AM IST
Snowfall on high peaks, Yamunotri highway closed due to rock cracking, 36 goats died due to lightning
x

फाइल फोटो 

यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी है। पहाड़ों पर कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर देर रात से हो रही बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण बंद हो गया है।

शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण अवरुद्ध हो गया। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप है। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी है।
एनएच ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए हाईवे को जल्द खोलने का दावा किया है। वहीं यमुनाघाटी क्षेत्र में देर रात से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने का काम लगातार जारी है।
दूसरी ओर मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में बिजली गिरने से 36 भेड़-बकरियां मर गई। वाइल्ड लाइफ सेंचूरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणो की भेड़ बकरिया आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में है। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेज दिया है।
Next Story