उत्तराखंड

Rudrapur: सीएलएफ के भवन निर्माण से बेहतर होगी सेवाएं

Admindelhi1
16 May 2025 5:20 PM IST
Rudrapur: सीएलएफ के भवन निर्माण से बेहतर होगी सेवाएं
x
सुचारु होंगी सुविधाएं

रुद्रपुर: अब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के जल्द अपने भवन होंगे। जिले में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। बीते वित्तीय वर्ष 16 भवनों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसमें से 12 की स्वीकृति मिल गई है। अब यहां ग्रामोत्थान परियोजना और सीएलएफ के संयुक्त धनराशि से निर्माण किया जाएगा। जिले में आठ हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इनसे लगभग 80 हजार महिलाएं जुड़ीं हैं। इनका संचालन कुल 32 सीएलएफ से किया जाता है। अभी तक सीएलएफ भाड़े के भवनों में चल रहे हैं।

यहां समूह के उत्पादित सामान आदि रखे जाते हैं। जगह के अभाव में समूह अपने सभी उत्पाद भी नहीं रख पाते हैं। हर साल सीएलएफ को मोटी धनराशि भाड़े के रूप में देनी पड़ती है। अब इनके भवन निर्माण की कवायद शुरू की दी गई है। प्रति कलेक्शन सेंटर के निर्माण में लगभग 20 लाख रुपये का स्टीमेट निर्धारित किया गया है।

Next Story