
x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है जब एक सामान से लदा ट्रक, जो ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अंधेरा अधिक होने और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी मशक्कत करनी पड़ी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में सिर्फ चालक सवार था जो नेपाली मूल का व्यक्ति था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने जानकारी दी कि ट्रकमें केवल चालक ही सवार था, जिसका शव जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखा गया है। चालक का नाम सागर है जो नेपाली मूल का है। वाहन स्वामी को सूचित कर दिया गया है।
TagsRudraprayagट्रकनदीचालकमौतRudraprayagtruckriverdriverdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





