
x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चोपता के पास कुंडा-दानकोट के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से स्कूटी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली। बताया गया कि कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी वाहन संख्या (UK13B 2344) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। वहीं इस हादसे के दौरान स्कूटी पर 3 लोग सवार थे। गहरी खाई में गिरने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। जहां तीनों मृतकों के शवों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
आपको बता दें कि इस हादसे में मृतकों की पहचान अंकित (27 वर्ष) पुत्र प्रताप लाल निवासी गुनियाल (पोखरी), टीटू (23 वर्ष) पुत्र राकेश लाल निवासी कुंडा दानकोट, संदीप (27 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी बड़सिल के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस पंचनामा तैयार कर परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
TagsRudraprayagखाईस्कूटी3 मौतRudraprayagditchscooty3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





