उत्तराखंड
Rudraprayag: त्रियुगीनारायण में होगा हेलीपैड का निर्माण, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Tara Tandi
10 March 2025 7:17 PM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए. साथ ही सीएम धामी ने त्रियुगीनारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया.
राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है.
सीएम धामी ने दिए गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश
सीएम धामी ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाएं इसे एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने में सहायक होंगी. मुख्यमंत्री धामी ने पर्यटन विभाग को “डेस्टिनेशन वेडिंग उत्तराखण्ड” के लिए शीघ्र गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं.
TagsRudraprayag त्रियुगीनारायणहेलीपैड निर्माणसीएम धामीदिए निर्देशRudraprayag Triyuginarayanconstruction of helipadCM Dhami gave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





