छत्तीसगढ़
CM साय ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप की जयंती पर उन्हें किया नमन
Shantanu Roy
10 March 2025 7:06 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के प्रखर जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की जयंती (11 मार्च) के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री कश्यप केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के उत्थान और क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कश्यप की ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और जनसमर्थन ने उन्हें बस्तर के घर-घर तक पहुंचाया। वे जनता के साथ केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जुड़े रहे। मध्यप्रदेश विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उन्होंने बस्तरवासियों की आवाज को बुलंद किया और हर मंच पर उनके अधिकारों की रक्षा की।
श्री साय ने कहा कि बलिराम कश्यप केवल एक नेता नहीं, बल्कि विचारधारा थे। एक ऐसी विचारधारा, जो बस्तर के विकास और आदिवासी समाज की उन्नति के लिए सतत संघर्षरत रही। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और अपने लोगों के हितों के लिए हर चुनौती का सामना किया। उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता ने बस्तर को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उनका समर्पण, संघर्ष और सेवा भाव हमें यह सिखाता है कि सच्चे जननेता वही होते हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। बस्तर और छत्तीसगढ़ की प्रगति के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





