छत्तीसगढ़
CG BREAKING: ED के जाने के बाद भूपेश बघेल ने दिया ये बड़ा बयान
Shantanu Roy
10 March 2025 6:22 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। अपने आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "इस संकट की घड़ी में आप मजबूती से खड़े रहे। मैं हाथ जोड़कर आपका आभार व्यक्त करता हूं।" ईडी के जाने के बाद आज भूपेश बघेल ने अपने समर्थको को संबोधन किया। सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल के आवास से 33 लाख रुपए जब्त करने की खबर भी सामने आई है। सच्चाई की अभी तक आधिकारिक पुष्टि की जांच की जा रही है।
#WATCH | Durg: Following the ED raids at his residence, former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel addresses his supporters. "...In this time of crisis, you stood firm. I thank you with folded hands," he says. pic.twitter.com/jFvpcbO0SD
— ANI (@ANI) March 10, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी की जांच जारी है. वहीं भूपेश बघेल के निवास के बाहर ईडी की कार्रवाई से आक्रोशित समर्थकों की नारेबाजी जारी है. समर्थकों ने अफसरों से झूमाझटकी करते हुए ईडी अफसर के वाहन पर तोड़फोड़ की कोशिश की है. इसे देखते हुए भूपेश बघेल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हंगामा शांत कराने स्थानीय पुलिस ने कई कांग्रेसी को हिरासत में लिया.
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ईडी और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं. ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किया है. भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ईडी के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे. डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे.
बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.
नोट गिनने की मशीन भूपेश बघेल निवास ले जाया गया. ईडी सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े परिसर से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डॉक्यूमेंट जब्त किए गए हैं. ईडी चैतन्य बघेल के ठिकानों की तलाशी और एक्शन इकट्ठा किए गए साक्ष्यों और कुछ बयानों के आधार पर ले रही है. दावे के मुताबिक 2100 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मामले में चैतन्य भी एक की प्लेयर हैं. ईडी के मुताबिक चैतन्य बघेल को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.
आज ही पहले दौर की पूछताछ भी की जा सकती है. बता दें कि ईडी ने चैतन्य बघेल के ठिकानों सहित छत्तीसगढ़ में 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया. बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर आरोप है कि इसमें 2019 और 2022 के बीच राज्य के खजाने से करीब 2,161 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई. ईडी के मुताबिक जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे सबूत मिले, जिनका संबंध चैतन्य बघेल से है. एजेंसी ने मौजूदा सबूतों को तलाशी का आधार बताया है. ईडी की जांच में सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, राजनेताओं और आबकारी विभाग के अधिकारियों से जुड़े एक नेटवर्क का भी पता चला है.
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे.
Next Story





