उत्तराखंड
Rudraprayag: वैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, मदमहेश्वर धाम मार्ग पर चला बुलडोजर
Tara Tandi
31 May 2025 2:00 PM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के पैदल मार्ग पर फैलते नए अतिक्रमण को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. विभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के मार्ग पर 16 सदस्यीय टीम भेजी, जिसने अभियान चलाकर 8 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है.
मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग पर चला प्रशासन का डंडा
वन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ नए अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है. पुराने अतिक्रमण मामले फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट के निर्देश के बाद ही हटाया जाएगा. लेकिन नए अतिक्रमण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग से हटाया अतिक्रमण
आगे भी जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
वन विभाग के मुताबिक मदमहेश्वर धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा हाल ही में नई झोपड़ियां, अस्थायी दुकानें और ढांचे खड़े कर दिए गए थे, जिससे मद्महेश्वर जाने वाले यात्रियों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही थी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.
TagsRudraprayag वैध कब्जोंप्रशासन सख्तमदमहेश्वर धाम मार्गचला बुलडोजरRudraprayag legal encroachmentsadministration strictMadmaheshwar Dham roadbulldozer ranजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





