छत्तीसगढ़

पति-पत्नी ने अधेड़ को लगाया चूना, दोगुना करने 6 लाख की ठगी की

Nil dhankar
31 May 2025 11:13 AM IST
पति-पत्नी ने अधेड़ को लगाया चूना, दोगुना करने 6 लाख की ठगी की
x
छग

बिलासपुर। क्रिप्टो करंसी में पैसे इन्वेस्ट करने पर छह महीने में डबल कमाई का झांसा देकर कोरबा के पति-पत्नी ने एक अधेड़ से 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश भी कर रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। उसलापुर में व्हाइट हाउस के पीछे रहने वाला प्रमोद जायसवाल (52) अपने दोस्त के साथ जनवरी 2024 में कोरबा जिले के उरगा गया था। तब उसकी पहचान नरोत्तम और उसकी पत्नी पूजा से हुई। इस दौरान दोनों ने मिलकर उसे क्रिप्टो करंसी में इन्वेस्ट करने पर दो गुना पैसे मिलने का झांसा दिया।

बातचीत में नरोत्तम ने खुद को क्रिप्टो करंसी वाली कंपनी का सीईओ बताया। साथ ही अपनी पत्नी को उसी कंपनी का मार्केटिंग मैनेजर बताया था। कंपनी के काम से अक्सर बिलासपुर आने-जाने की बात भी बताई। उसने यह भी बताया कि कंपनी में 10 लाख रुपए निवेश करने पर एक साल में रुपए डबल मिलेंगे।

इस मुलाकात के बाद प्रमोद बिलासपुर आ गया। इसके एक सप्ताह बाद नरोत्तम बिलासपुर पहुंच गया। उसने 6 लाख निवेश करने पर छह महीने में डबल पैसे मिलने का दावा किया। उसकी बातों में आकर प्रमोद ने अगस्त 2024 में अलग-अलग दो किस्तों में उसे 6 लाख रुपए दे दिए। कुछ दिनों बाद जब रुपए मांगे तो खाते में जमा करने का झांसा दिया। इसके बाद नुकसान और पैसे डूबने की बात कह कर उसने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Story
null