उत्तर प्रदेश

सावन के अंतिम सोमवार पर काशी में बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार

Saba Naaz
4 Aug 2025 11:23 AM IST
सावन के अंतिम सोमवार पर काशी में बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार
x
Kashi Vishwanath काशीविश्वनाथ : काशी में सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखा गया। रिमझिम बारिश के बावजूद काशी के भक्तों का उत्साह पूरे शबाब पर था। कांवरियों और भक्तों ने रात से ही जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े होकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन की तीव्र इच्छा जताई।
मंगल आरती के बाद जब मंदिर के द्वार खुले, तो भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से काशी गूंज उठी। भक्तों का कहना था कि सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा का रुद्राक्ष शृंगार विशेष रूप से होता है, जो इस दिन की महिमा को और बढ़ाता है।
Next Story
null