उत्तराखंड

रोडवेज ने शुरू की चारधाम यात्रा की तैयारी, उत्तराखंड रोडवेज चलाएगा 50 बसें

Renuka Sahu
14 March 2022 5:50 AM GMT
रोडवेज ने शुरू की चारधाम यात्रा की तैयारी, उत्तराखंड रोडवेज चलाएगा 50 बसें
x

फाइल फोटो 

रोडवेज ने चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा में भीड़ बढ़ने पर 50 बसें चलाई जाएंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रोडवेज ने चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा में भीड़ बढ़ने पर 50 बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही यात्रा शुरू होते ही ऋषिकेश से चारधाम के लिए दैनिक बस सेवाएं भी चलेंगी। यात्रा पर रोडवेज बसें चलने से यात्रियों को फायदा होगा।

इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के छह और बदरीनाथ के कपाट आठ मई को खुलेंगे। कोरोना संकट के चलते पिछले दो साल यात्रा फीकी रही। कोरोना के भय से बहुत कम यात्री यात्रा पर आए।
लेकिन इस बार हालात बेहतर लग रहे हैं। यात्रा को लेकर यात्रियों में खूब उत्साह दिख रहा है। यात्रा मार्ग से लगे होटल पैक होने लगे हैं। बस और टैक्सी वालों को भी एडवांस बुकिंग मिलने लगी है। ऐसे में उत्तराखंड रोडवेज ने भी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रोडवेज पीक सीजन में यात्रा पर 50 बसें चलाने की तैयारी में है। इसके साथ ही यात्रा शुरू होते ही ऋषिकेश से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए दैनिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। रोडवेज ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। जिससे आने वाले समय में दिक्कत न हो।
लोकल यात्रियों को भी होगा फायदा:रोडवेज की बसें चलने से बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ ही लोकल यात्रियों को भी फायदा होगा। रोडवेज बस में उत्तराखंड के 65 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए फ्री सफर की सुविधा है। इसके अलावा कुछ अन्य श्रेणियां भी हैं, जिनको मुफ्त सफर का लाभ मिलता है। यदि रोडवेज की बसें चलती हैं तो विशेष श्रेणी के लोगों को फायदा मिलेगा।
चारधाम यात्रा की पूरी तैयारी है। 50 बसों का इंतजाम कर रहे हैं, जिन्हें भीड़ बढ़ने पर चलाया जाएगा। ऋषिकेश से दैनिक बस भी चलेगी।
Next Story