
x
Rishikesh ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में गुरुवार को वेद निकेतन यज्ञशाला के पास चार आतंकी हथियारों के साथ घुसे। इस दौरान आतंकियों ने वेद पाठी बच्चों को अगवा कर लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एटीएस ने दुश्मनों को ढेर कर दिया। वहीं इस घटना में दो बच्चे घायल बताए गए हैं। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुरुवार को ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि वेद निकेतन में चार आतंकी घुसे हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एटीएस ने संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें टीमों ने जवाबी फायरिंग में आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान तीन वेद पाठी बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के दौरान आश्रम में लगी आग को मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझा दिया। वहीं प्रशासन की टीम ने वेद निकेतन आश्रम को हुए नुकसान का आकलन कर लिया है।
TagsRishikeshआतंकीबच्चोंहाइजैकRishikeshterroristschildrenhijackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





