
x
Rishikesh ऋषिकेश : ऋषिकेश में परशुराम चौक पर दिनदहाड़े मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया और इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। हिंसक झड़प में दो युवक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।कोतवाली प्रभारी के सी भट्ट ने बताया की दोनों पक्ष मे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। युवकों के बीच मारपीट हुई। झड़प में दो युवक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एक गंभीर घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। अन्य दो का उपचार उपजिला चिकित्सालय में जारी है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, परशुराम चौक स्थित एक जूस की दुकान पर खुलेआम शराब पी जा रही थी। बताया गया कि दुकान में बैठे युवक ने बाहर खड़ी एक स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकान में बैठे युवक ने नारियल छिलने वाले चापड़ से हमला कर दिया, जिससे एक युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि स्कूटी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष के आयुष मित्तल और अनिरुद्ध गुप्ता ने दूसरे पक्ष के सार्थक पर नारियल काटने के चाकू से हमला कर दिया। जिससे सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। सार्थक के दोस्त की शिकायत पर आयुष मित्तल व अनिरुद्ध गुप्ता के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
TagsRishikeshनशेदो गुटोंविवादयुवकहमलाRishikeshdrunktwo groupsbrawlyouthattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





