उत्तराखंड

Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान हादसा, सागर नेगी की मौत

Sarita
18 April 2025 8:25 AM IST
Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान हादसा, सागर नेगी की मौत
x

Rishikesh ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा में रिवर राफ्टिंग करते समय राफ्ट पलटने से देहरादून के सागर नेगी की डूबने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पर्यटक की मौत गंगा का अधिक पानी शरीर में घुस जाने से हुई है। जानकारी के अनुसार, राफ्टिंग शिवपुरी से शुरू हुई थी। जैसे ही राफ्ट गरुड़ चट्टी पुल के पास पहुंची तो अचानक गंगा में पलट गई। इस हादसे में राफ्ट सवार सभी पर्यटक गंगा में बहने लगे।

गाइड ने सभी पर्यटकों को एक-एक कर वापस राफ्ट पर चढ़ाया। इस दौरान देहरादून निवासी सागर नेगी बेहोश हो गया। उसे किसी तरह गंगा किनारे से सड़क तक लाया गया और एंबुलेंस से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की। जिसके बाद डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया।

Next Story