
x
Rishikesh ऋषिकेश: रविवार को ऋषिकेश में सिंगटाली पुल के पास नहाते समय यूपी का एक युवक गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया। टीम ने युवक का शव राजस्व पुलिस को सौंप दिया। एसडीआरएफ ढालवाला इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि गुरुग्राम, हरियाणा से करीब 14 लोगों का एक दल लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत सिंगटाली पुल के पास गंगा तट पर घूमने आया था। रविवार को दल के सभी सदस्य नहाने के लिए गंगा तट पर गए थे।
दल का एक युवक गुड्डू यादव (26) वीरेंद्र सिंह निवासी गांव सेमला, जिला संभल, उत्तर प्रदेश नहाते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। युवक को बचाने के लिए अंकित कुमार (30) पुत्र महेश कुमार निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश भी नदी में कूद गया, जो अपने दोस्त को बचाते हुए किसी तरह एक बड़े पत्थर पर आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ ढालवाला को दी।
सूचना मिलते ही ब्यासी एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चट्टान पर फंसे युवक अंकित को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने डूबे युवक की तलाश शुरू की। डीप डाइविंग टीम के डीप डाइवर किशोर कुमार ने 20 से 25 फीट की गहराई में जाकर डूबे युवक गुड्डू का शव बरामद किया। टीम ने डूबे युवक का शव राजस्व पुलिस को सौंप दिया।
TagsRishikeshयुवकगंगाडूबा Rishikeshyoung manGangadrownedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





