
x
Rishikesh:उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार सुबह भयानक हादसा हुआ है। जहां हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत हुई है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया कि इस दौरान रेलगाड़ी हरिद्वार से देहरादून जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत हुई है। जहां आज सुबह हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत हो गई। बताया गया कि घटना के वक्त हाथियों का झुंड रेल मार्ग पार कर रहा था। इसी बीच एक शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हुई है।
इस घटना की सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के लोको पायलट को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद ट्रेन यातायात बाधित हो गया है।
TagsRishikeshहावड़ा एक्सप्रेसचपेटहाथीमौतहड़कंपRishikeshHowrah Expresshitelephantdeathpanic. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





