उत्तराखंड

Rishikesh : घूमने गए थे 5 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि एक की चली गई जान

Sarita
31 March 2025 11:26 AM IST
Rishikesh : घूमने गए थे 5 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि एक की चली गई जान
x
Rishikesh ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश घूमने गए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खैरा निवासी दुष्यंत पुत्र नरोत्तम का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 15 से 20 फीट की गहराई तक तलाशी अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के सच्चा धाम घाट पर नरोत्तम अपने चार दोस्तों पीयूष, आयुष, आदित्य और आर्यन के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इस दौरान अचानक पांचों युवक गंगा की तेज धारा में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद नाव संचालकों ने स्पीड बोट से रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, नरोत्तम लापता हो गया था।
एसडीआरएफ ने शनिवार देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया और करीब दस बजे नरोत्तम का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी युवक ऋषिकेश घूमने और गंगा स्नान करने आए थे, लेकिन दुर्भाग्य से नरोत्तम की तेज धारा में फंसकर मौत हो गई।
Next Story