उत्तराखंड

ऋषिकेश: गीता कुटीर घाट पर नहाते समय 2 किशोर डूबे

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 9:18 AM IST
ऋषिकेश: गीता कुटीर घाट पर नहाते समय 2 किशोर डूबे
x
ऋषिकेश: ऋषिकेश से एक दुखद घटना सामने आ रही है, जानकारी के अनुसार, हरिपुर कलां स्थित गीता कुटीर घाट में नहाने के दौरान 2 किशोरियां डूब गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लड़कियों की खोजबीन में जुट गई है। बताय गया कि बीते दिनों लगातार बारिश के कारण घाट में जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में टीमों द्वारा बच्चियों को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है।बता दें कि घाट में नहाने के दौरान डूबी लड़कियों की पहचान साक्षी (15 वर्ष) और वैष्णवी (13 वर्ष) बताई जा रही है।
Next Story