छत्तीसगढ़
पत्नी का अवैध संबंध, पति ने दोस्त को दी खौफनाक मौत
jantaserishta.com
17 Sept 2024 9:05 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: बालको थाना क्षेत्र के भदरापारा में सीएसईबी राखड़ डैम के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक की पहचान भुनेश्वर जायसवाल (35) के रूप में हुई. इसी युवक के परिवार ने शनिवार की देर रात लगभग 2 बजे बालको थाना पहुंचकर उसके लापता होने की सूचना दी थी.
अंधे कत्ल की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और भुनेश्वर के दोस्तों से पूछताछ की. पुलिस ने भुनेश्वर की कॉल डिटेल्स और लास्ट लोकेशन का पता लगाया. जांच में पता चला कि भुनेश्वर और उसके दोस्त सतीश को घटना के दिन एक साथ देखा गया था. इसी आधार पर पुलिस ने मृतक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ.
पुलिस के अनुसार भुनेश्वर और सतीश लंबे समय से दोस्त थे. लेकिन भुनेश्वर का सतीश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. जिसे लेकर सतीश काफी परेशान था. शनिवार को सतीश और भुनेश्वर राखड़ डैम के पास शराब पीने गए थे. शराब के नशे में सतीश ने भुनेश्वर से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई. इतने में भुनेश्वर ने चाकू निकाला तो सतीश ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर भुनेश्वर पर कई वार कर दिए. भुनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आरोपी दोस्त ने लाश झाड़ियों में छिपा दी. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बालको के थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने बताया कि देर रात को भुनेश्वर जायसवाल को परिजनों ने उसके गुम हो जाने की शिकायत की थी. जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई. तब उसके दोस्त सतीश पर शक हुआ. जांच करने पर मृतक के दोस्त सतीश से पूछताछ की गई. जिसमें हत्या करना स्वीकार किया. इस वारदात का कारण अवैध संबंध है. जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





