
x
Uttarakhand उत्तराखंड : बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है. हालांकि अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलेगी. यानी 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा.
जानें अपने जिले का हाल
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान आज 36°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान 37°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है.
वहीं चमोली जिले में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 10°C रहने की संभावना है. उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. जबकि बागेश्वर में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है.
TagsUttarakhand तीन जिलोंबारिश अलर्टUttarakhand three districtsrain alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





