भारत
पायलट की मौत, ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
22 April 2025 3:11 PM IST

x
देखें वीडियो.
अमरेली: गुजरात के अमरेली के शास्त्री नगर स्थित रिहायशी इलाके में एक निजी कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे विमान के पायलट की मौत हो गई. बताया जाता है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विस्फोट हुआ था. जिससे आग लग गई थी.
इस घटना के बाद आसपास दहशत फैल गई थी. सूचना लगते ही अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों सहित एक काफिला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया. पिछले महीने मेहसाणा के एक गांव के बाहरी इलाके में एक ट्रेनिंग सेंटर का भी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित रिहायशी इलाके में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का विमान क्रैश हो गया. हमें दोपहर 12 बजे फोन पर विमान क्रैश होने की जानकारी दी गई थी. सूचना लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई और विमान में फंसे पायलट को बाहर निकला. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया.
विमान का आधा हिस्सा जलकर अलग हो गया था. हादसे के बाद टीम की तरफ से रिहायशी इलाके की सर्चिंग भी की गई. फिलहाल इलाके में किसी भी अन्य संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है. वहीं, मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शास्त्री नगर में एक विमान ट्रेनिंग इस्टीट्यूट का प्लेन क्रैश हो गया. जिससे एक पायलट की मौत हो गई. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
#WATCH | Amreli, Gujarat: A pilot died in a training aircraft crash in the Shastri Nagar area. pic.twitter.com/g6GvBE6L6w
— ANI (@ANI) April 22, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





