उत्तराखंड
राष्ट्रपति मुर्मू ने किया पुरस्कृत, उत्तराखण्ड को मिला स्वच्छता का पुरस्कार
Gulabi Jagat
2 Oct 2022 3:00 PM IST

x
उत्तराखण्ड न्यूज
नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत महोत्सव के तहत हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में 100 से कम निकाय वाले राज्यों में उत्तराखण्ड का स्थान टॉप 3 में आने पर शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, शहरी राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहे।
Next Story





