उत्तराखंड

उत्तराखंड बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया अफसोस, ट्वीट कर कही ये बात

Sarita
5 Oct 2022 10:33 AM IST
President Draupadi Murmu expressed regret over the Uttarakhand bus accident, said this by tweeting
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बस हादसे में लोगों की मौत होने पर अफसोस जताया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बस हादसे में लोगों की मौत होने पर अफसोस जताया। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पौड़ी जिले में बारात को ले जा रही एक बस के खड्ड में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। बस में करीब 45-50 लोग सवार थे।
राष्ट्रपति ने हिंदी में ट्वीट किया, "उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"
Next Story