उत्तराखंड

Prateek Yadav की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित, परिवार और करीबी रहे मौजूद

Gulabi Jagat
16 May 2026 5:09 PM IST
Prateek Yadav की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित, परिवार और करीबी रहे मौजूद
x

Haridwar: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां आज उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वीआईपी गंगा घाट पर गंगा में प्रवाहित की गईं। अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद रहे, जिनमें अपर्णा यादव, उनकी बेटियां प्रथमा और पद्मजा, आदित्य यादव, साथ ही परिवार के अन्य करीबी सदस्य शामिल थे। घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन लगातार निगरानी में रहा। इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे और उन्होंने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बड़ी क्षति है। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार विधि-विधान से अस्थि विसर्जन कराया गया ताकि दिवंगत आत्मा की शांति हो सके।

Next Story