उत्तराखंड

जहरीली शराब का कहर, एक और मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11

Sarita
13 Sept 2022 11:17 AM IST
Poisonous liquor havoc, one more death, death toll increased to 11
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

 

उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी की जहरीली शराब कांड में सोमवार सुबह एक और व्यक्ति की मौत के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी की जहरीली शराब कांड में सोमवार सुबह एक और व्यक्ति की मौत के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

पथरी की जहरीली शराब कांड में अस्पताल में भर्ती सूखा सिंह (40) की सोमवार सुबह मौत हो गई। सूखा सिंह को रविवार को भर्ती करवाया गया था। शराब पीने से अब तक 11 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। सूखा सिंह शराब पीने से मरने वाले इश्मपाल का ही भाई था। इश्मपाल की शुक्रवार को शराब पीने से मौत हो गई थी। एक परिवार में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हो गई।
पथरी थाना क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से रविवार को तीन और ग्रामीण की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार हुए दो ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक सूखा सिंह की हालत नाजुक थी, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि रविवार को दो लोगों की मौत ही शराब पीने से हुई है। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से कच्ची शराब बांटी जा रही है। एथेनॉल की अत्यधिक मात्रा होने से शराब जहरीली है।
शराब पीने से शिवगढ़ ग्राम पंचायत के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में शुक्रवार को दो व शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। चार ग्रामीणों को खून की उल्टियां होने से शनिवार रात और रविवार सुबह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। रविवार सुबह तीन बजे रूप सिंह (35) पुत्र सोम सिंह निवासी शिवगढ़ को खून की उल्टी हुई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुबह दस बजे रूप सिंह की मौत हो गई।
Next Story