उत्तराखंड

पीएम मोदी आज नगर वन का ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन

Sarita
8 July 2022 9:34 AM IST
PM Modi will inaugurate Nagar Van online today
x

फाइल फोटो 

धर्मनगरी में विकसित किए जा रहे सिटी फॉरेस्ट का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन उद्घाटन करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। धर्मनगरी में विकसित किए जा रहे सिटी फॉरेस्ट (नगर वन) का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन उद्घाटन करेंगे। आनलाइन उद्घाटन के बाद नगर वन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

वन विभाग की ओर से कनखल स्थित दक्ष मंदिर के सामने गंगा के पार गंगा वाटिका को नगर वन बनाया जा रहा है। नगर वन बनाने के लिए वन विभाग की ओर से रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए हैं। जापान की मियावाकी विधि से यहां प्राकृतिक वन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा वन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए कई अन्य कार्य भी किए हैं। एक पार्क भी बनाया गया है।
इससे पहले इस नगर वन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण दिवस पर करना था, लेकिन तब कार्यक्रम नहीं हो सका। हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने बताया कि सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री नगर वन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
Next Story