
x
Pithoragarh पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला की तल्ला दारमा घाटी स्थित ग्राम पंचायत उमचिया में मंगलवार दोपहर से तेज गर्जना और लगातार बारिश तथा नेहाल गाड़ में जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ने से भारी तबाही मची है। इस घटना में पीएमजीएसवाई का 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बना सोबला उमचिया का 36 मीटर लंबा मोटर पुल और लोक निर्माण विभाग का तीजम व वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, 50 से अधिक परिवार पूरी रात परेशान रहे। जानकारी के अनुसार, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने की आशंका है।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बिष्ट और लक्ष्मी ग्वाल ने बताया कि नेहाल गाड़ के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे को देखते हुए 50 से अधिक परिवार अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर स्थित स्कूल और गोरखा रेजिमेंट की चौकी पर जाकर अपनी जान बचाई और लोग डर के मारे पूरी रात जागते रहे। नेहाल गाड़ में पीएमजीएसवाई द्वारा 2.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 47 टन वज़नी मोटर पुल और तीजम-वतन तोक को जोड़ने वाला एक लकड़ी का पुल बह गया।
TagsPithoragarhबारिशतबाहीraindevastationजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





