उत्तराखंड

Pauri Garhwal: मौरी मेले को लेकर प्रशासन से स्थानीय अवकाश घोषित करने की अपील

Admindelhi1
5 July 2026 11:47 AM IST
Pauri Garhwal: मौरी मेले को लेकर प्रशासन से स्थानीय अवकाश घोषित करने की अपील
x

पौड़ी गढ़वाल: 12 वर्षों में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मौरी मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर ग्राम प्रधान धनाऊ कमल रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता एवं साफ-सफाई व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वित रूप से कार्य करने का अनुरोध किया गया।

कहा कि 6 जुलाई को आयोजित होने वाले मौरी मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता को देखते हुए न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में एक दिवसीय स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने का भी अनुरोध किया गया, जिससे विद्यार्थी एवं अभिभावक इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन में सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक सहभागिता कर सकें।

Next Story