उत्तराखंड
Pauri: पैराफिट से टकराकर खाई में गिरी बाइक, दो युवक घायल
Tara Tandi
21 Nov 2024 1:36 PM IST

x
Pauri पौड़ी : सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पैराफिट से टकराकर खाई में गिरी बाइक
हादसा बीती रात करीब 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक सूरज और नितिन कीर्तिनगर से चमोली की तरफ जा रहे थे. रात के समय सड़क में तीव्र मोड होने का पता नहीं चला और बाइक सवार युवक उफल्डा में सिचाई विभाग ऑफिस के सामने पैराफिट से टकराकर गहरी खाई में गिरकर नदी के पास छिटक गए.
दो युवक घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल खाई में जाकर दोनों घायल युवक सूरज और नितिन को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दोनों युवकों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
TagsPauri पैराफिटटकराकर खाईगिरी बाइकदो युवक घायलPauri parapetcollided with a ditchbike felltwo youths injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





