उत्तराखंड

नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी पहुंचे माता के दरबार, पत्नी ने भी टेका मत्था

Sarita
2 April 2022 10:23 AM IST
नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी पहुंचे माता के दरबार, पत्नी ने भी टेका मत्था
x

फाइल फोटो 

नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्णागिरि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन किए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्णागिरि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन किए। पूर्णागिरि पहुंचे सीएम धामी का पुजारियों ने भव्य स्वागत किया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह शुक्रवार को चंपावत के दौरे के लिए निकले थे। सबसे पहले वह बागपत पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा की। इसके बाद वह पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए पहुंचे। धामी के साथ उनकी पत्नी भी माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
Next Story