उत्तराखंड

24 मई को गंगा में नहाते वक्त डूबे थे तीन युवक, पशुलोक बैराज से SDRF ने एक और शव किया बरामद

Gulabi Jagat
25 May 2022 8:14 PM IST
24 मई को गंगा में नहाते वक्त डूबे थे तीन युवक, पशुलोक बैराज से SDRF ने एक और शव किया बरामद
x
नहाते वक्त डूबे थे तीन युवक
ऋषिकेश: बीते रोज शिवपुरी के पास गंगा में डूबे दिल्ली के तीन पर्यटकों में से एक का शव एसडीआरएफ टीम ने पशुलोक बैराज से बरामद कर लिया है. जबकि एक का शव कल ही बरामद कर लिया गया था. वहीं, एक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है.
बैराज जलाशय में एक शव की मिलने सूचना पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. एसडीआरएफ टीम ने शव को पशुलोक बैराज से बरामद कर लिया. जिसके बाद बॉडी को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
शव की पहचान कार्तिक (20 वर्ष) पुत्र मोहनलाल, निवासी सेक्टर 11 रोहिणी, नई दिल्ली के रूप में हुई है, जो 24 मई 2022 को शिवपुरी में नहाते समय डूब गया था. वहीं, 24 मई से गंगा में लापता एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है.
Next Story