उत्तराखंड

गंगनानी धारा के पास एक युवक यमुना के तेज बहाव में बहा, तलाश जारी

Admin Delhi 1
2 Oct 2022 11:58 AM GMT
गंगनानी धारा के पास एक युवक यमुना के तेज बहाव में बहा, तलाश जारी
x

देवभूमि देहरादून: उत्तरकाशी में रविवार को गंगनानी धारा के पास यमुना नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। अपने सामने युवक को बहता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत युवक की खोज शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। जानकारी के अनुसार खाबला गांव का सुमन राणा उम्र 22 वर्ष पांडव दल के साथ यमुना में स्नान करने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष पुरोला भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

बता दें कि रंवाई घाटी में अशोज महीने में ग्रामीण पांडव और अन्य देवताओं के पाश्वाओं के साथ ढोल बाजों सहित यमुना नदी में स्नान करने जाते हैं। स्नान करने के बाद ही वे लोग गांव लौटते हैं। इसके चलते ही आज ग्रामीण यमुना स्नान करने गए थे। जिस दौरान दल में शामिल सुमन राणा स्नान करते समय यमुना में बह गया।

Next Story