
x
Almora अल्मोड़ा : द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीएसएफ में रहकर 33 वर्षों तक सीमाओं की रक्षा करने वाले नाथू सिंह बोरा (72) का निधन हो गया है। उनकी नौलाकोट के श्मशानघाट पर सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
द्वाराहाट ब्लाॅक के नौलाकोट गांव निवासी नाथू सिंह बोरा का हृदयगति रुकने से बीते शुक्रवार अपने आवास पर निधन हुआ। स्व. बोरा बीएसएफ में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे। वे अपने पीछे पत्नी ममता देवी, तीन विवाहित पुत्रों और एक पुत्री का रोता बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीनों पुत्र अन्य प्रदेशों में प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। पिता के निधन की खबर पाकर बीते शनिवार अपराह्न गुजरात से दो पुत्र उत्तम सिंह व गोविंद बोरा गांव पहुंचे। तीसरा पुत्र जीवन सिंह मुंबई से नहीं पहुंच सका।
शनिवार शाम स्थानीय श्मशानघाट में उनके पुत्र उत्तम और गोविंद ने मुखाग्नि दी। बिमोला (अल्मोड़ा) स्थित सेक्टर हेडक्वार्टर से आईटीबीपी के जवानों ने सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्व. नाथू सिंह बोरा एक्स पैरामिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन द्वाराहाट के उपाध्यक्ष रहे और सेवानिवृत के बाद लोगों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। उनके निधन पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और महेश नेगी, हरीश बोरा, एक्स पैरा मिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष टीडी शर्मा, महेंद्र बोरा आदि ने श्रद्धांजलि दी है।
Tagsसीमाओंरक्षानाथू सिंहनिधनbordersdefencenathu singhdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





