उत्तराखंड

Nainital: दिनभर चलता रहा धूप-छांव का खेल

Sarita
10 May 2025 9:11 AM IST
Nainital: दिनभर चलता रहा धूप-छांव का खेल
x
Nainital: सरोवर नगरी में शुक्रवार को पूरे दिन धूप छांव का खेल चला। अधिकांश समय धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि शाम होने के बाद घने बादलों ने आसमान घेर लिया और ठंड महसूस होने लगी। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार से मौसम में सुधार आने की संभावना है।
हालांकि कुछ हद तक हल्की बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सोमवार से आगे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
Next Story