उत्तराखंड

Nainital : सड़क पार कर रहे मजदूर के साथ दर्दनाक हादसा

Sarita
20 May 2025 12:24 PM IST
Nainital  :  सड़क पार कर रहे मजदूर के साथ दर्दनाक हादसा
x
Nainital नैनीताल: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सोमवार को एक मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गया. यहां नैनीताल रोड पर भीषण हादसा हुआ. दरअसल, सड़क पार कर रहे मजदूर को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में मजदूर खून से लथपथ हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. बताया गया कि मजदूर बिहार से रोजगार की तलाश में यहां आया था. मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा नैनीताल रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास हुआ. यहां सड़क पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी|
हादसे में मजदूर डिवाइडर से टकरा गया और खून से लथपथ हो गया. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं लोगों ने पिकअप चालक को घेर लिया. गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित मामले की जानकारी जुटाई. साथ ही पिकअप वाहन समेत चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान कैलाश निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह रोजगार की तलाश में सोमवार को रुद्रपुर पहुंचा था और हादसे का शिकार हो गया।
Next Story