उत्तराखंड

Nainital: कुमाऊं के शहरों में जल निकासी सुधार योजना, शहरी जलभराव रोकने के लिए मास्टर प्लान

Admindelhi1
16 May 2026 9:35 AM IST
Nainital: कुमाऊं के शहरों में जल निकासी सुधार योजना, शहरी जलभराव रोकने के लिए मास्टर प्लान
x

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के शहरों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 2043 करोड़ रुपये की व्यापक ड्रेनेज योजना तैयार की गई है। मंडल के 14 शहरों के लिए तैयार प्रस्तावों की समीक्षा शुक्रवार को देहरादून स्थित सचिवालय में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने की।

बैठक में आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में प्रथम चरण में जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित 10 शहरों को प्राथमिकता पर लेते हुए कार्य आरंभ करने का निर्णय लिया गया। इनमें टनकपुर, बनबसा, खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज, हल्द्वानी और मालधनचौड़ सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में पहले ड्रेनेज कार्य शुरू किए जाएं तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से मास्टर प्लान के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रथम चरण के बाद शेष चार शहरों को द्वितीय चरण में शामिल किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने योजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू कर जनता को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story