
x
Nainital नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंचीधाम के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन के 60 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के शिकार सभी व्यक्ति अल्मोड़ा के रहने वाले थे।
दरअसल, शनिवार देर शाम अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खैरना के पास रातीघाट में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी शिक्षक हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद खैरना पुलिस चौकी और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
TagsNainitalखाईकार3 मौतएकघायलNainitalravinecarthree deadone injured. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





