
x
Nainital नैनीताल : सडक हादसे की खबर सामने आ रही है. ओखलकांडा में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं.
खाई में गिरी बारातियों की कार
हादसा सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के खन्स्यु थाना क्षेत्र के ओखलकांडा में पटरानी के पास बारातियों से भरी बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी
हादसे में तीन की मौत
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि सात घायल हैं. घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है.
TagsNainital खाई गिरी बोलेरो कारतीन मौतकई घायलBolero car fell into Nainital ditchthree deadmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





