छत्तीसगढ़
पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विधिक विषयों के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी
Shantanu Roy
5 May 2025 7:13 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के अध्यक्ष माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी के कुलन मार्गदर्शन में विगत 02 मई 2025 को पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त विधिक जागरुकता शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भगवान दास पनिका ने उपस्थित गणमान्य वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों तथा उनके संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस शिविर में वृद्धजनों को नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 जैसे विभिन्न विधिक योजनाओं तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007 की जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ ही वृद्धजनों को प्राप्त सुविधाओं, उनकी देखभाल तथा उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत आनकारी ली गयी। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों की जिज्ञासाओं का संतोषप्रद उत्तर देकर समाधान किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





