उत्तराखंड

Mussoorie: मसूरी में वाहन दुर्घटना, चार लोगों का रेस्क्यू

Admindelhi1
11 May 2026 11:44 AM IST
Mussoorie: मसूरी में वाहन दुर्घटना, चार लोगों का रेस्क्यू
x
"रेस्क्यू टीम ने चार पर्यटकों को बचाया"

मसूरी: कोलूखेत पुलिस चौकी के पास देहरादून मार्ग पर रविवार काे एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर उतर गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से कारसवार सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार अस्थाई पंजीकरण नंबर वाली सफेद रंग की ब्रेजा कार देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी। तभी कोलूखेत पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर पहले कार अनियंत्रित हाेकर सड़क से बाईं ओर नीचे खाई कर ओर चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कारसवार पर्यटकाें की पहचान हरियाणा के पंचकूला-हिसार निवासी सतीश कुमार, संजीव, सोहन लाल और प्रिंस के रूप में हुई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन को खाई से निकलवाकर सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कराया और यातायात को सुचारु कराया।

Next Story