
x
Mussoorie मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले दिल्ली के एक छात्र की सोमवार को स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना वेन-बर्ग एलन स्कूल में सुबह उस समय हुई जब सक्षम सहरावत नाम का छात्र स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास कर रहा था और इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ ने उसे स्विमिंग पूल से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोस्तों के साथ अभ्यास कर रहा था छात्र
मसूरी पुलिस ने बताया, सोमवार सुबह 5:45 बजे 13 वर्षीय छात्र रोजाना की तरह अभ्यास के लिए स्विमिंग पूल में गया था और अपने दोस्तों के साथ तैराकी कर रहा था। तैराकी करने के बाद वह पूल में ही रह गया। कुछ देर बाद जब छात्र में कोई हरकत नहीं हुई तो दोस्तों और शिक्षकों ने छात्र को स्विमिंग पूल से बाहर निकाला, लेकिन वह बेहोश था। छात्र को स्कूल प्रशासन द्वारा मसूरी के लंढौर सामुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नई दिल्ली के सैनिक फार्म निवासी 13 वर्षीय सक्षम के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में सक्षम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव उन्हें सौंप दिया गया। सक्षम एक बोर्डिंग स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
TagsMussoorieस्कूलहादसास्विमिंग पूलछात्रमौत Mussoorieschoolaccidentswimming poolstudentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





