उत्तराखंड

इस धाम में दर्शन को पहुंचे सबसे ज्यादा तीर्थ यात्री, टूटा रिकॉर्ड

Gulabi Jagat
5 July 2022 5:52 PM IST
इस धाम में दर्शन को पहुंचे सबसे ज्यादा तीर्थ यात्री,  टूटा रिकॉर्ड
x
दर्शन को पहुंचे सबसे ज्यादा तीर्थ यात्री
Char Dham Yatra 2022: मानसून से पहले चारधाम यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। अभी भी तीर्थयात्रियों के आने का क्रम जारी है। सोमवार चार जुलाई तक 25 लाख 53 हजार 455 तीर्थयात्री उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक 9 लाख 21 हजार 950 यात्री श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा अब तक 8 लाख 53 हजार 824 यात्रियों ने केदारनाथ, 4 लाख 39 हजार 416 यात्रियों ने गंगोत्री और 3 लाख 38 हजार 65 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए हैं।
अभी तक उत्तराखंड में चारधाम के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 25 लाख 53 हजार 455 तक पहुंच चुकी है। कहा कि मानसून की दस्तक के साथ ही प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में गिरावट आयी है। भूस्खलन से सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं। लेकिन यात्रा निरंतर चल रही है।
Next Story