उत्तराखंड

मौसम विभाग ने जारी किया तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड के इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

Sarita
26 Jun 2022 10:10 AM IST
Meteorological Department has issued an orange alert of heavy rain with strong winds, clouds will rain heavily in these districts of Uttarakhand
x

फाइल फोटो 

मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के लिए 28 जून तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के लिए 28 जून तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जारी पूर्वानुमान में 29 जून को प्रदेश के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह दिया गया है। संभावना ये जताई जा रही है कि प्रदेश में मानसून आने की घोषणा कभी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 को दायरा और बढ़ेगा और नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होगी।
28 को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
Next Story