उत्तराखंड
Uttarakhand में चढ़ने लगा पारा, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
Tara Tandi
25 March 2025 12:05 PM IST

x
उत्तराखंड Weather : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में चटख धूप निकलने से पारा और बढ़ेगा.
उत्तराखंड में चढ़ने लगा पारा
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसी तरह चटक धूप खिलने से मार्च के आखिरी दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी. दिन के समय गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं.
31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
बता दें देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं नैनीताल में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
TagsUttarakhand चढ़ने लगा पाराIMD जारी पूर्वानुमानTemperatures started rising in UttarakhandIMD issued forecastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





